Welcome to Sidhi Marwadi
Offer
Sidhi Marwadi

Aam ki Ice Cream Recipe

Aam ki Ice Cream Recipe

Aam ki Ice Cream Recipe

March 6, 2024 at 01:51 PM
231

Mango ice cream is a fun and delicious way to cool off and enjoy the summer.

आम की आइसक्रीम बनाने की विधि

समय 1 घंटा

सबसे पहले आम के ऊपर वाले हिस्से को काट ले
चाकू से, गुठली के पास थोड़ा थोड़ा कट लगा ले
ताकि गुठली आसानी से निकल जाये
फिर गुठली को पकड़ से पकड़ कर हल्का सा घूमाये
और उसे बाहर निकाल ले
इसी तरह सारे आम की गुठली को बाहर निकाल कर
आधे घंटे के लिए फ्रिजर में रख दें
फिर एक कड़ाई में दूध डालकर गर्म करें
थोड़ा सा दूध बचा कर रखें
दूध आधा होने तक पकाये
आधा होने पर बचे हुए दूध में मिल्क पाउडर घोलकर डालें
थोड़ी देर और पकाये
चीनी डालकर 4-5 मिनट और पकाये
5 मिनट के बाद उसे ठंडा होने के लिए रख दें
पूरा ठंडा होने पर फ्रीजर में रखे हुए आम बाहर निकले और
आम में दूध का घोल डालकर
रात भर फ्रिज में जमने के लिए रख दें
आइसक्रीम अच्छी तरह जम जाए तो आम का ऊपर का छिलका चाकू से
छीलकर गोल-गोल पीस में काट ले और
प्लेट में सर्व करें
तैयार है आम की आइसक्रीम

आम की आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री
5 पके हुए ताजा आम
1 kg दूध
2 tbsp मिल्क पाउडर
4 tbsp चीनी


Loading comments...