Aalu ka Kofta Recipe

Aalu ka Kofta Recipe
Aloo Kofta is an Indian dish. It is a delicious and nutritious main dish that can be prepared in special circumstances.
आलू कोफ्ता बनाने की विधि
समय 30 मिनट
आलू के कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले हम आलू को उबालेंगे
उबले हुए आलू को मैश कर लेंगे
अब एक कड़ाई में तेल डालकर गर्म कर लेंगे
उसमें तड़का लगायेंगे
अब बेसन डालकर 1-2 मिनट पकायेंगे
1 मिनट बाद हरी मिर्च का पेस्ट डालकर 1 मिनट और पकाये
1 मिनट बाद काजू, किशमिश व बाकी के मसाला डालें
आधा मिनट पकाये
बाद में आलू डालें
नींबू, शक्कर, हरी हरा धनिया व पुदीना डालकर 1-2 मिनट पकाये
मसाला तैयार है
इसे ठंडा करने के लिए साइड में रख दें
बेसन का घोल तैयार करने के लिए
अब बेसन का घोल तैयार करें बेसन में अजवाइन, मीठा सोडा व नमक डालकर
पानी से गाढ़ा घोल बना लें
अब तेल को गरम होने के लिए रख दें
तेल गर्म हो रहा तब तक मसाले की नींबू के साइज की बोले बना कर रख ले
तेल गर्म होने पर बोलो को बेसन के घोल में डालकर तेल में फ्राई कर लें
इसी तरह सारे कोफ्ते बना कर तैयार कर लें
इसे आप चटनी, सौस व दही के साथ सर्व करें
आलू कोफ्ता बनाने के लिए सामग्री
1 kg आलू
1 tbsp तेल
1/2 tsp राई
1 tsp जीरा
1 tsp साबुत धनिया
1/4 tsp हींग
2 tbsp बेसन
6 हरी मिर्च का पेस्ट
स्वादानुसार नमक
1 tsp गरम मसाला
20 काजू
15 किशमिश
1 tbsp लाल मिर्च पाउडर
1 tsp हल्दी पाउडर
1 tbsp नींबू का रस
14 tbsp शक्कर
हरा धनिया और पुदीना
1/2 kg बेसन
1 tsp अजवाइन
1 tsp नमक
1/4 tsp मीठा सोडा
पानी गोल बनाने के लिए
1kg तेल तलने के लिए
Loading comments...
